फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shafaq Naaz: 'महाभारत' के बाद शफक नाज को मिलने लगे थे मां के रोल, बोलीं- मैं शॉक्ड थी कि...

Thu, 21 Sep 2023 06:32 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने डॉक्यू सीरीज पर बात करते हुए कहा, 'मुझे डॉक्यू सीरीज देखना पसंद है। मैं बहुत बड़ी फैन हूं।'
विज्ञापन
शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शफक नाज इन दिनों अपनी डॉक्यू सीरीज डांसिंग ऑन द ग्रेव को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस चिड़िया घर, महाभारत, सपना बाबुल का-बिदाई, संस्कार लक्ष्मी जैसे कई हिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने डॉक्यू सीरीज पर बात करते हुए कहा, 'मुझे डॉक्यू सीरीज देखना पसंद है। मैं बहुत बड़ी फैन हूं। यह हमेशा इंटरनेशनल ही होती हैं। इंडिया में हमारे पास बहुत अच्छी डॉक्यू सीरीज नहीं है। इसके लिए हम नए हैं। यह बहुत अलग है, जब मैं सेट पर गई और मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मेरे पास बोलने के लिए लाइन्स थी। इसे शूट करना बहुत अलग है।'

विज्ञापन

शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा, 'जब मैं डायरेक्टर से मिली, तो मैंने उन्हें कहा कि मुझे स्क्रिप्ट चाहिए। मुझे स्टोरी जाननी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि उनके पास स्क्रिप्ट नहीं है। मैंने कहा ठीक है, लेकिन फिर हम शूट कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि वो मुझे सीन नैरेट करेंगे। एक एक्टर के लिए हम जानते हैं कि स्क्रिप्ट होती है, हम सीन इंप्रोमाइज करते हैं पर पूरा सीन नहीं।'

शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'यह बहुत मुश्किल था। मैं ऐसा कुछ भी स्टुपिड नहीं कहना चाहती थी क्योंकि सेट पर बहुत लोग थे। हमने किया और यह बहुत इंटरेस्टिंग था। यह थिएटर जैसा एक्सपीरियंस था। यह बहुत डिफरेंट तरीके से शूट हुआ। ज्यादातर सीन एक टेक में शूट हुए। हमने बहुत रिहर्सल की। मैं आगे भी डॉक्यू सीरीज का हिस्सा बनना चाहूंगी।'

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी को लेकर आया नया अपडेट, फोन के इस्तेमाल पर नहीं लगेगी पाबंदी
विज्ञापन

शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने कभी भी अपने ग्राफ और कैसे रोल करने है इसके बारे में नहीं सोचा, लेकिन मेरे दिमाग में यह चीज है कि मैंने अब वैसे रोल्स नहीं करना चाहती हूं, जो मैंने पहले किए थे, जब मैंने महाभारत किया,  तो मुझे मां के रोल के लिए ऑफर आने लगे। मैं 20 साल की थी। मैं शॉक्ड थी। महाभारत बिल्कुल अलग सिचुएशन में हुआ था और उस शो का कोई कम्पेरिजन नहीं है, मैं ऐसी थी कि मुझे ये नहीं करना है। मैं 20 साल की उम्र में कैसे मां के रोल कर सकती हूं। मैं मां की तरह नहीं दिखती। मैंने सभी रोल्स के ऑफर्स को मना कर दिया। महाभारत रैपअप करने के  20 से 25 दिन बाद ही मुझे चिड़ियाघर का ऑफर आया और यह बिल्कुल अलग था। अब कोशिश करती हूं कि रोल्स रिपीट न करूं। गुम है में मैंने जो किया वो बिल्कुल अलग था। वो टिपिकल कैरेक्टर नहीं थ।'

यह भी पढ़ें-  Raima Sen: 'द वैक्सीन वॉर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बुलाए जाने पर राइमा सेन ने किया रिएक्ट, बोलीं- मुझे फर्क..

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें