फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss Ott: बाइसेक्सुअल हैं मुस्कान जट्टाना, बिग बॉस के घर में कहा करना चाहती हूं किसी लड़की से शादी

Thu, 12 Aug 2021 07:32 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram/moosejattana
अन्य सीजनों की तरह बिग बॉस का ये सीजन भी खूब धूम मचा रहा है। इस शो को शुरू हुए अभी ढंग से एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं कि कई नई चीजें हमें देखने को मिल रही हैं। हालांकि पहले ये शो कलर्स टीवी पर आता था। वहीं इस साल ये ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर आ रहा है। इस कारण 24 घंटे में आप इस शो का किसी भी समय आनंद उठा सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने से समय की बंदिश खत्म हो गई है। बिग बॉस के इस सीजन में सोशल मीडिया की लोकप्रिय स्टार मुस्कान जट्टाना ने भी भाग लिया है। शो में मुस्कान जट्टाना ने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया, जिसे सुन कर हर कोई हैरान है। उन्होंने शो के दौरान खुद को बाइसेक्सुअल बताया है। इस बात को उन्होंने प्रतीक सहजपाल के साथ बातचीत के दौरान कहा। इसे सुनने के बाद कई लोगों को इस पर विश्वास नहीं हो रहा हैै।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram/moosejattana
शो के दौरान मुस्कान जट्टाना ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें लड़के तो पसंद हैं, पर वो एक लड़की से ही शादी करेंगी। उनका कहना है कि हां मैं लड़कों से जुड़ाव रखती हूं, पर मेरा कनेक्शन लड़कियों के साथ ज्यादा अच्छे से होता है।
विज्ञापन

3 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram/moosejattana
आगे वे कहती हैं लड़कों से ज्यादा मैं लड़कियों से जुड़ाव महसूस करती हूं। आगे मैं किसी लड़की से शादी करना पसंद करूंगी। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा किया गया ये खुलासा काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

4 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram/moosejattana
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान जट्टाना एक लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार हैं। उन्हें मूस जट्टाना के नाम से भी जाना जाता है। टिक टॉक और इंस्टाग्राम के माध्यम से ये लोगों के बीच खूब मशहूर हुईं। मुस्कान जट्टाना सोशल और पॉलिटिकल दोनों ही मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। इनका बोल्ड अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram/moosejattana
इस बार के बिग बॉस ओटीटी शो में मुस्कान का यूनिक स्टाइल लोगों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित कर रहा है। उन्होंने इस शो में कोरियोग्राफर निशांत भट्ट को अपना कनेक्शन चुना है। शो में प्रवेश लेते ही उनकी लड़ाई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें