मोहम्मद दानिश इंडियन आइडल-12 के मजबूत प्रतियोगी हैं। उन्होंने अपनी दमदार आवाज की बदौलत लाखों दर्शकों का दिल जीता है। ये ही वजह है कि उनके कई फैन्स चाहते हैं कि 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी मोहम्मद दानिश के नाम हो। इस शो के बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। उस दिन आखिरकार दर्शकों को पता चल जाएगा कि शो का विजेता कौन है? इस वक्त इस शो के शीर्ष छह प्रतियोगी हैं, जो कि अरुणिता कांजीलाल, सयाली कांबले, पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया, निहाल और दानिश हैं। दानिश ने अपने गायन प्रदर्शन से दर्शकों का कई बार दिल जीता है, जिसकी वजह से उनको ट्रॉफी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
लेकिन सवाल है कि क्या मोहम्मद दानिश इस रियलिटी सिंगिंग शो के ग्रैंड फिनाले के बाद फिल्मों में काम करेंगे? उन्होंने इसका जवाब दिया है। आपको बता दें कि पहली बार शो का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे का होगा। ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त दोपहर से शुरू होगा और आधी रात तक चलेगा, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।