टीवी के सबसे बिवादित शो बिग बॉस के घर में कई बड़े स्टार्स से लेकर आम लोगों तक ने हिस्सा लिया। लेकिन हाल के कुछ सालों में बिग बॉस में भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कलाकारों को भी हिस्सा बनाया जा रहा है। दरअसल, भोजपुरी सिनेमा और एल्बम की लोगप्रियता सिर्फ बिहार यूपी तक नहीं रह गई है, बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी संगीत के लाखों प्रसंशक मिल जाएगे। ऐसे में बिग बॉस के शो में भोजपुरी कलाकारों को हर साल हिस्सा बनाया जा रहा है। चाहे संभावना सेठ हो या फिर भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन, सभी इस शो में भोजपुरी सिनेमा का नाम रोशन कर के बाहर आए हैं। चलिए आज जानते हैं बिग बॉस के शो में भेजपुरी सिनेमा जगत के किन किन कलाकारों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
2 of 8
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
भोजपुरी क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह हाल में ही बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। शो में वह काफी विवादित रही थीं और उनके झगड़े काफी चर्चा में रहे थे। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से किया था।
विज्ञापन
3 of 8
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari_yadav
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव बिग बॉस सीजन के 13वें सीजन का हिस्सा थे। वह शो में बेहद शांत ही दिखे। यहां कर की सलमान खान को भी खेसारी से बेहद उम्मीदें थी। लेकिन वह शो में ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए।
4 of 8
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा
भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आईं थीं। मोनालिसा को लोगों का बेहद प्यार मिला था। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी की थी। बिग बॉस के बाद वह फेमस हो गई और कई टीवी शोज में अहम हिस्सा रहीं।
विज्ञापन
5 of 8
जानिए कौन है जो सपने में करता है भोजपुरी स्टार निरहुआ की पिटाई:
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव या कहें निरहुआ बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट बने थे। निरहुआ का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। बिग बॉस में आने के बाद निरहुआ की पापुलैरिटी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी बिग बॉस 4 में नजर आए थे। डॉली बिंद्रा के साथ उनकी लड़ाई आज भी चर्चा में रहती है। मनोज तिवारी से लड़ते हुए डॉली ने कहा था- 'बाप पर मत जाना' आज भी फेमस है।
विज्ञापन
7 of 8
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
संभावना सेठ
संभावना बिग बॉस सीजन 2 में नजर आईं थीं। संभावना की वजह से शो में हमेशा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता था। इस शो के बाद संभावना का करियर बुलंदियों पर पहुंच गया था।