शहजाद देओल
- फोटो : फेसबुक
सोशल मीडिया पर काफी लोग शहजाद का समर्थन कर रहे हैं। घर से बाहर निकलते ही शहजाद ने सबसे पहले अपने माता-पिता को याद किया। शहजाद ने बताया कि वह उनसे प्रतिक्रिया लेना चाहता थे कि आखिर उनका सफर बिग बॉस के घर में कैसा रहा? वह बताते हैं, 'मेरे माता पिता ने मुझसे कहा कि उनके पास पाकिस्तान, कनाडा, यूके और पंजाब से बहुत ज्यादा लोगों के संदेश आ रहे थे। मुझे जनता भारी मात्रा में समर्थन दे रही थी, फिर भी मैं बाहर कैसे आ गया? उन्हें इस बात की खुशी है कि बिग बॉस के घर में रहकर मैं सब्जी काटना, बर्तन धोना सीख गया। जबकि, मैंने अपने घर पर कभी अपने टिफिन बॉक्स को भी उठा कर नहीं रखा।'