'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आए दिन रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के झगड़े होते रहते हैं। रश्मि की जैसे ही वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई उसके बाद इन दोनों का झगड़ा फिर से देखने को मिला। हालांकि इन दोनों के झगड़े के पीछे की असली वजह क्या है? इस बात का अभी तक शो में खुलासा नहीं हुआ है। यह बात तो कई बार घरवाले और खुद रश्मि कह चुकी हैं कि यह झगड़ा उनका सीरियल 'दिल से दिल तक' से चल रहा है। खास बात है कि इस शो के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि से कहा था कि 'मेरे बहुत अहसान हैं आप पर।' यह सुनते ही रश्मि भड़क उठी थीं। अब सिद्धार्थ के इन शब्दों की असलियत का खुलासा हो चुका है।