बिग बॉस 12 के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आज शो का आखिरी एपिसोड होगा और रात को शो को 12वां विजेता भी मिल जाएगा, लेकिन इससे पहले जान लें कि किस कंटेस्टेंट के सिर पर ये ताज सजने जा रहा है। शो में बचे इतने कम समय में सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच जंग छिड़ गई है...आइए जानते हैं सबसे ज्यादा किसे मिल रहा है सपोर्ट..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
शो में अब टॉप 5 की रेस में करणवीर, दीपक, रोमिल, दीपिका और श्रीसंथ आमने-सामने हैं। इस बीच अब शो के दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई। बिग बॉस के घर की एक्सक्लूसिव खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के अनुसार, टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया। तीन फाइनलिट के नाम सामने हैं।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss
- फोटो : file photo
'द खबरी' के मुताबिक बिग बॉस सीजन 12 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ पहुंच गए हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ के बीच वोटों को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, दीपक भी फिनाले की दौड़ से बाहर हो गए हैं। वहीं, दीपिका वोटिंग के मामले में श्रीसंथ से आगे हैं।
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
bigg-boss-12-voting के नाम से इंटरनेट पर चल रहे पोल के मुताबिक फिनाले के टॉप पांच कंटेस्टेंट के लिए जो पोलिंग हुई, उसमें पहले दो नंबर पर श्रीसंथ और दीपिका के बीच जंग जारी है। चौंकाने वाले बात ये है कि वोटिंग में शुरू से आगे रहने वाले श्रीसंथ फिनाले से पहले दीपिका से पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। चार्ट के मुताबिक कुल करीब 43 हजार वोट पड़े हैं।
दीपिका कक्कड़ करीब 13 हजार वोटों से पहले नंबर पर है। श्रीसंथ करीब 11 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। दीपिक और रोमिल क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर है। करणवीर सबसे कम वोटों के साथ अंतिम स्थान पर हैं। वोटिंग का परिणाम अगर नतीजों में बदला तो तय है कि बिग बॉस 12 का खिताब दीपिका के सिर सजेगा। इंतजार कीजिए आज की रात का...