फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian idol season 12 Finale: फिनाले एपिसोड में अलका याग्निक जमाएंगी सुरों की महफिल, लता मंगेशकर को देंगी ट्रिब्यूट

Thu, 12 Aug 2021 04:00 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अलका याग्निक और लता मंगेशकर - फोटो : Social media
अलका याग्निक की आवाज का आज हर कोई दीवाना है। इसी कड़ी में इंडियन आइडल सीजन 12 के फाइनल में वे फिर से अपने सुरों की महफिल सजाते हुए नजर आएंगी। शो मेंं अलका अपने गानों से भारत की सुर कोकिला लता मंगेशकर को ट्रिब्यूट देने वाली हैं। आपको बता दें कि इंडियन आइडल सीजन 12 का फाइनल भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन होने वाला है। अलका याग्निक ने कई हिट फिल्मों में गाने गाएं हैं। तेरे नाम फिल्म में उनके द्वारा गाए गाने उस दौरान सुपर डुपर हिट हुए थे। आज भी इस फिल्म के कई गाने लोगों की जुबां पर कैद हैं। इंडियन आइडल शो के फाइनल एपिसोड को काफी अच्छे से दर्शकों के बीच पेश किया जाएगा। फाइनल एपिसोड में अलका लता मंगेशकर के कई सदाबहार गानों को गाते हुए नजर आएंगी। ऐसे में 15 अगस्त का दिन काफी शानदार होने वाला है। अलका के कई फैंस उनके इस खास एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
बीती ना बिताई, अजीब दास्तान, दो पल का ख्वाबों का, यूं हसरतों जैसे कई सदाबहार हिट गानों को अलका फैंस के बीच गाएंगी। अलका याग्निक का कहना है - "मेरे लिए लता जी एक देवी हैं, मैं उन्हें अपनी आइडल मानती हूं और इंडियन आइडल सीजन 12 के फिनाले में उन्हें यह ट्रिब्यूट देना मेरे लिए सम्मान की बात है।"
विज्ञापन

3 of 5
अलका याग्निक - फोटो : social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन आइडल सीजन 12 में 6 कंटेस्टेंट्स जीतने के लिए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, शण्मुख प्रिया और निहाल तौरो हैं। 

4 of 5
अलका याग्निक - फोटो : Social media
अलका याग्निक का कहना है कि ये सभी कंटेस्टेंट्स काफी टैलेंटेड हैं और उनका भविष्य काफी उज्जवल है। आगे वे कहती हैं - "मेरे लिए ये सभी विजेता हैं। इन सभी प्रतियोगियों को संगीत की काफी अच्छी समझ है। उनका गायन बेमिसाल है। मैं अब तक के इस सबसे बड़े ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनने को लेकर वाकई बेहद उत्साहित हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवनदीप राजन और सायली कांबले - फोटो : Indian Idol 12
इंडियन आइडल सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले का ये एपिसोड 15 अगस्त दोपहर 12 बजे से सोनी टी वी पर आएगा। कई फैंस इस शो के फिनाले को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वे सभी अपने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें