फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Malhotra Diwali Party: किंग खान की लाडली से भाईजान की भांजी तक, 10 तस्वीरों में देखें स्टारकिड्स के रंग

Wed, 23 Oct 2024 11:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में स्टारकिड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर डिजाइनर और अब प्रोड्यूसर भी बन चुके मनीष मल्होत्रा हर साल दिवाली के मौके पर पार्टी का आयोजन करते हैं। उनकी पार्टी में सितारों की रौनक होती है। हर साल की तरह कल मंगलवार 22 अक्तूबर को भी मनीष ने शानदार पार्टी रखी, जिसमें बड़े-बड़े सितारे पहुंचे। डिजाइनर की पार्टी में स्टारकिड्स ने भी खूब रंग जमाया। सलमान खान की भांजी अलीजेह से लेकर शाहरुख खान-गौरी की बिटिया सुहाना खान तक कई स्टारकिड्स नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
जान्हवी कपूर-खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनीष मल्होत्रा के यहां बीती रात रखी गई पार्टी में कपूर सिस्टर्स का अंदाज देखने वाला रहा। बोनी कपूर और श्रीदेवी की दोनों बेटियों-जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने साड़ी पहनकर पार्टी में शिरकत की। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी इन दिनों फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनन्या पांडे, ओरी, अलीजेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री अनन्या पांडे भी पॉपुलर स्टारकिड्स में शामिल हैं। पार्टी में उन्होंने ओरी के साथ एंट्री ली। व्हाइट कलर के आउटफिट में अनन्या बेहद प्यारी लगीं। उनके अलावा सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री साड़ी में नजर आईं। अलीजेह फिल्म  'फर्रे' से इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं।

4 of 6
राशा, सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी ट्रेडिशनल लुक में बहुत प्यारी लगीं। उन्होंने अपनी मासूमियत से दिल जीत लिया। वहीं, सुहाना खान लाल रंगी की साड़ी में नजर आईं। सुहाना की आगामी फिल्म 'किंग' है, जिसमें वे अपने पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
अलाना पांडे अपने पति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में जहां अनन्या पांडे ने खूब रंग जमाया, वहीं उनकी कजिन अलाना पांडे भी अपने पति के साथ पार्टी में चार चांद लगाती नजर आईं। अलाना और उनके पति मैचिंग आउटफिट में नजर आए।
Bigg Boss 18:'उन्होंने मेरे हाथ में रस्सी दी', एलिस ने पिता की आत्महत्या के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया-शाहीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ पहुंचीं। आलिया के आउटफिट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, आलिया ने अपनी मेहंदी सेरेमनी वाला लहंगा पहनकर पार्टी में धांसू एंट्री ली।
Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी ने प्रभास के जन्मदिन पर प्रसिद्ध डायलॉग के साथ दीं शुभकामनाएं, नेटिजेंस हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें