फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: इस खूबसूरत शहर में होगी RC16 की शूटिंग, मेगापॉवर स्टार राम चरण की फिल्म के लिए उत्साहित प्रशंसक

Wed, 23 Oct 2024 10:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेगापॉवर स्टार राम चरण 2025 को अपनी राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म गेम चेंजर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण एक से ज्यादा किरदार में नजर आएंगे। शंकर एंड कंपनी गेम चेंजर के अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त है और बहुत जल्द ही फिल्म का प्रचार शुरू किया जाएगा। इस बीच, राम चरण ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जिसका संभावित नाम RC16 है।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित rc16 का निर्देशन बुची बाबू सना करेंगे, जिन्होंने उप्पेना से डेब्यू किया था। इस फिल्म कि शूटिंग नवंबर के आखिर में शुरू की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग खूबसूरत मैसूर शहर से शुरू होगी। यह शेड्यूल 15 दिनों के लिए तय किया गया है। शूटिंग का पहला पूरा करने के बाद, टीम अगले शेड्यूल के लिए हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
इस फिल्म के लिए राम चरण अपनी फिटनेस पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। हो सकता है कि यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा हो। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इस फिल्म का संगीत तैयार करेंगे।

4 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
'आरसी16' इस साल की की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आरसी 16 का सह-निर्माण सुकुमार राइटिंग्स द्वारा किया जाएगा और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। राम चरण और जान्हवी के अलावा इस फिल्म में कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
Anupam Kher: गौतम बेरी के साथ किरण खेर की पहली शादी को अनुपम खेर ने किया याद, बोले- वह बहुत मुश्किल वक्त से..
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
हाल ही में प्रोडक्शन हाउस ने शिव राजकुमार का rc16 से जुड़ने पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने शिव का एक पोस्टर भी जारी किया। आरसी 16 शिवा राजकुमार की तेलुगु सिनेमा में पहली फिल्म है और राम चरण के प्रशंसक दो बेहतरीन कलाकारों को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। 
Prabhas: खुद को कैसे फिट रखते हैं पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, बाहुबली-कल्कि 2898 एडी से जीता दर्शकों का दिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें