पहले सप्ताहांत के आखिरी दिन यानी रविवार के मुकाबले रिलीज के पहले सोमवार को करीब 65 फीसदी की गिरावट देखने वाली निर्देशक विकास बहल की फिल्म ‘शैतान’ का रिलीज के पहले हफ्ते में सौ करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंचना अब मुश्किल हो चला है। फिल्म ने मंगलवार को भी अपने कलेक्शन में गिरावट दर्ज की है। रिलीज के पहले हफ्ते में अब सिर्फ बुधवार और गुरुवार के दो दिन ही बाकी है और इन दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन जैसा भी हो, लेकिन शुक्रवार से रिलीज हो रही नई फिल्मों ‘योद्धा’, ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’, ‘कुंग फू पांडा 4’ और ‘इमेजिनरी’ के मुकाबले इस फिल्म का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में तेजी से नीचे आना तय है।