राघव जुयाल, कृतिका कामरा और धैर्य करवा अभिनीत वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' रिलीज होने वाली है। इसकी स्ट्रीमिंग में सिर्फ एक दिन का अंतर और बचा है। उससे पहले आज रात बुधवार को इसकी स्क्रीनिंग हुई। सीरीज की रेड कारपेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग में फिल्म और टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे। इस सीरीज की लीड हीरोइन कृतिका कामरा व्हाइट ड्रेस में सबसे अलग नजर आईं।