फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित्त हुई 'उलझ', छठे दिन ऐसा रहा जान्हवी की फिल्म का हाल

Wed, 07 Aug 2024 09:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
सिनेमाघरों में 2 अगस्त 2024 को बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों की काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन, जब से दर्शकों के सामने ये फिल्में आई हैं, इनकी चर्चा एकदम गायब है। जी हां, आप सही समझे हैं। पहली फिल्म तो अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' है। उसी दिन जान्हवी कपूर 'उलझ' लेकर आईं। और, अब ऐसा लग रहा है कि दोनों फिल्मों के बीच बेहतरी नहीं, बल्कि खराब प्रदर्शन की होड़ लगी हो।
विज्ञापन

2 of 5
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल पस्त हो चुकी है। इसे करीब 50 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया है। पहले दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई और कलेक्शन रहा 1.75 करोड़ रुपये। इसके बाद तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का कुछ फायदा मिलता दिखा और कमाई 2 करोड़ रुपये रही। लेकिन, उसके बाद से हालत खराब है।
विज्ञापन

3 of 5
उलझ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चौथे दिन यानी पहले सोमवार की परीक्षा में फिल्म लड़खड़ा गई। रिलीज के चौथे ही दिन इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। फर्स्ट मंडे टेस्ट में 'उलझ' ने सिर्फ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कल मंगलवार को भी फिल्म की कमाई इतनी ही रही। फिल्म की आज छठे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, लेकिन, आज का हाल बेहाल है। 
Kumar Sanu: कुमार सानू को नहीं मिल रहे हिंदी फिल्मों के गाने, कहा- इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो ठीक, नहीं तो..

4 of 5
उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' की आज छठे दिन की कमाई में पांचवे दिन के मुकाबले भारी गिरावट दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.57 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब आठ करोड़ रुपये ही पहुंचा है।
AMKDT Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फुंका कारतूस साबित हुई 'औरों में कहां दम था', रुला देगी छठे दिन की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'उलझ' - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू , मेयांग चांग, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और जैमिनी पाठक जैसे कलाकार भी हैं। पहला सप्ताह पूरा करने से पहले ही फिल्म की सांसें उखड़ गई हैं। फिलहाल का हाल देखकर लग रहा है कि आने वाले सप्ताह में ये टिकट खिड़की से नदारद दिखेगी।
Deadpool and Wolverine Box Office Day 13: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की कमाई में दिखी कमी, जानें 13वें दिन का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें