फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: बतौर बाल कलाकार नजर आ चुके हैं ये सितारे, परिवार की फिल्मों से किया था डेब्यू

Mon, 29 Jul 2024 08:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे आज के उन सुपरस्टार्स की, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की फिल्मों से बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था और फिर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शामिल हुए। 
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
भारत सिनेमा का एक बड़ा बाजार है। यहां हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आते हैं। भारतीय सिनेमा का इतिहास सौ वर्षों से भी ज्यादा का है। इस दौरान यहां एक से बढ़ कर एक फिल्में बनी हैं। एक से बढ़कर एक कलाकार जन्मे हैं। इनमें से कई कलकारों ने अपने फैंस के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार हैं, इनमें से कई ऐसे भी सुपरस्टार हैं, जिन्होंने बतौर बाल कलाकार ही अपनी फिल्मी यात्रा शुरू कर दी थी। आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे आज के उन सुपरस्टार्स की, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की फिल्मों से बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था और फिर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शामिल हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ neetu54
इस कड़ी में सबसे पहला नाम दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर का है, जिन्होंने अपने अभिनय से दशकों तक दर्शकों के दिल पर राज किया। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें 'बॉबी', 'लैला मजनू', 'नसीब अपना अपना', 'नगीना', 'अग्निपथ' आदि कई फिल्मों के लिए जाना जाता है। बतौर मुख्य कलाकार कई सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेता ने साल 1970 में रिलीज हुई अपने पिता राजकपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्हें अपने बहुमुखी अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर कई किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 'रॉकी', 'खलनायक', 'नाम', 'वास्तव' आदि कई शानदार फिल्में की हैं। आज वह अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी वह कई फिल्मों का हिस्सा हैं। उनकी फिल्में 'घुडचढ़ी' और 'डबल ईस्मार्ट' जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। फिल्मी पर्दे पर मुन्नाभाई के नाम से मशहूर अभिनेता ने साल 1972 में अपने पिता की फिल्म 'रेशमा और शेरा' में बतौर बाल कलाकार एक कव्वाली में नजर आए थे। 

4 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा इतिहास की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'कयामत से कयामत तक', 'दिल', 'सरफरोश', 'लगान', 'दिल चाहता है', 'थ्री इडियट्स', 'पीके' आदि कई शानदार फिल्में की हैं। अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने अभिनय के कई अलग-अलग रंग दिखाए हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में व्यस्त हैं। आज के वक्त के सुपरस्टार अभिनेता ने साल 1973 में आई अपने चाचा नासिर हुसैन की फिल्म 'यादों की बारात' में बतौर बाल कलाकार पहली बार नजर आए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iambobbydeol
बॉबी देओल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में उनके काम की काफी सराहना की गई। इसके बाद से वह कई और फिल्मों का हिस्सा बने हैं। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' सहित उनकी कई आगामी फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। 'बरसात', 'बादल', 'बिच्छू', 'एनिमल' आदि कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता, अपने पिता धर्मेंद्र की साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'धरम वीर' में पहली बार पर्दे पर नजर आए थे। 
Nayanthara: ‘गुड़हल की चाय’ वाली पोस्ट हटाने के बाद नयनतारा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, ‘मूर्खों से…’
विज्ञापन

6 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे ज्यादा आकर्षक दिखने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उनके लुक को देखते हुए फैंस ने उन्हें ग्रीक गॉड की उपाधि दी है। उन्होंने अपने करियर में कहो ना प्यार है, कभी खुशी कभी गम, कोई मिल गया, कृष, बैंग बैंग आदि कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था। हालांकि, वह महज छह साल की उम्र में अपने दादा प्रकाश की साल 1980 की फिल्म आशा में नजर आए चुके थे। इसके अलावा उन्होंने भगवान दादा ( 1986) आदि कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया। 
Lakshya: 'किल' से धमाल मचाने के बाद लक्ष्य ने हासिल की एक और उपबल्धि, आईएफएफएम में करेंगे शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट आज के दौर की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता है। वह कई फिल्मों में शानदार अभिनय की वजह से काफी तारीफें भी बटोर चुकी हैं। उन्होंने 'हाईवे', 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाडी', 'आरआरआर' आदि कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्में 'जिगरा' और 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं। आलिया अपने चाचा मुकेश भट्ट के निर्माण में बनी साल 1999 की फिल्म 'संघर्ष' में बतौर बाल कलाकार पहली बार नजर आई थीं। 
पत्नी के संग रोमांटिक पोज देते दिखे रवि दुबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें