एकनाथ शिंदे
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी थी कि सलमान खान फायरिंग मामले में इस्तेमाल की गई बाइक 2 अप्रैल 2024 को खरीदी गई थी। सलमान खान के घर पर फायरिंग सागर पाल ने की थी। पुलिस को शक है कि वे ईद के दिन भी वहीं थे। दोनों शूटरों के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं, उसी मोबाइल के जरिए वे लगातार किसी से संपर्क में थे। पुलिस ने नंबर प्लेट पर लिखे नंबर के आधार पर बाइक के मालिक का पता लगा लिया। शूटर सागर पाल ने दो साल तक हरियाणा में काम किया था। दोनों शूटरों को हथियार मुंबई में ही पहुंचाए गए थे। दोनों शूटरों ने पनवेल का फ्लैट 11 महीने के लिए किराए पर लिया था, बाकायदा एग्रीमेंट हुआ था। इसके साथ ही सीएमओ अधिकारी ने बताया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज नागपुर रवाना होने से पहले अभिनेता सलमान खान से मिलने उनके आवास पर जाएंगे।