छोटे नवाब सैफ अली खान इन दिनों जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से सैफ साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 'देवरा' में सैफ खलनायक की भूमिका में होंगे, जिन्हें जूनियर एनटीआर के साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। इससे पहले भी सैफ ने अपने करियर में कई बार नेगेटिव किरदार निभाएं हैं, जिनमें से कुंदन शाह की फिल्म 'क्या कहना' का किरदार भी शामिल है। फिल्म में सैफ के साथ प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में थी। अब फिल्म रिलीज के 24 साल बाद कुमार तौरानी ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।