साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था। वहीं, अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में सूर्या और बॉबी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिला।