अली फजल-ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने कहा, 'जब हमने प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की तो लोग कहने लगे कि ऋचा ही सभी फिल्मों में काम करेंगी। लेकिन हमारी ऐसी सोच बिल्कुल नहीं रही है। हमारा मकसद है कि अच्छे विषय को लेकर आना और उस विषय में जो कलाकार फिट बैठेंगे, उन्ही का चयन किया जाए। प्रोडक्शन कंपनी खोलने का हमारा बिल्कुल यह मकसद नहीं है कि खुद ही अपनी फिल्मों में काम करना। जब हमने पहली फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' शुरू की तो हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि फिल्म किसी तरह से पूरी करनी है ताकि हमारा नाम खराब ना हो।'