फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Udhas Funeral: आज पंचतत्व में विलीन होंगे पंकज उधास, गायक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मित्र और परिवार

Tue, 27 Feb 2024 11:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज होगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। आज उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी। पंकज उधास का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंच चुका है। परिवार के सदस्य, मित्र एवं मिलने वाले उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आज होगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज उधास 72 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी बेटी ने दी। गायक के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पंकज उधास का अंतिम संस्कार आज होना है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि उनके पिता का अंतिम संस्कार मंगलवार को शाम तीन से पांच बजे के बीच मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
आज होगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिग्गज गायक के अंतिम दर्शन के लिए परिवार के सदस्य, दोस्त और मिलने वाले पहुंच रहे हैं। पूरा परिवार गमगीन है। पंकज उधास के निधन की सूचना पाकर लोगों की आंखें नम हैं। सिंगर के पार्थिव शरीर को देख लोगों के आंसू नहीं थम रहे।
Special Ops 2.0: जल्द धमाल मचाने आ रही के के मेनन की 'स्पेशल ऑप्स 2.0', नीरज पांडे ने सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट

4 of 6
पंकज उधास का आवास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार और भावनगर के दीवान थे। संगीत की दुनिया में उनका अहम योगदान रहा। उनके गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं। चिट्ठी आई है, ना कजरे की धार, चांदी जैसा रंग है तेरा, आज फिर तुमपे, और भला क्या मांगू मैं रब से और एक तरफ उसका घर समेत कई चर्चित और हिट गाने उन्होंने गाए।
BMCM: अक्षय-टाइगर के कार्यक्रम में फेंकी गईं चप्पलें, पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए किया लाठी चार्ज
विज्ञापन

5 of 6
पंकज उधास से मिलने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार को जैसे ही पंकज उधास के निधन की खबर आई, इंडस्ट्री में मातम पसर गया। सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनूप जलोटा समेत तमाम गायकों एवं सितारों ने पंकज उधास को श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गायक के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Dukaan: सिद्धार्थ-गरिमा की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे संदीप वांगा, इस दिन होगा जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोकप्रिय तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन भी पंकज उधास के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। उनके अलावा शंकर महादेवन भी गजल गायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें