फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan: कानूनी पचड़ों में फंसी नितेश तिवारी की 'रामायण'! अनाउंस से पहले ही रणबीर कपूर की फिल्म पर लगेगा ताला?

Fri, 10 May 2024 10:22 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि ये कानूनी पचड़ों में फंस गई है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार यश सह-निर्माता हैं। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'रामायण' को कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर (रामायण) - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक बेताब हैं। फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि ये कानूनी पचड़ों में फंस गई है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार यश सह-निर्माता हैं। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'रामायण' को कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि 'रामायण' का प्राइमरी प्रोडक्शन हाउस अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ कानूनी विवाद है।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर (रामायण) - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी और प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 'रामायण' के अधिकारों को लेकर विवाद कर रहे हैं। उन्होंने अप्रैल 2024 में इसके लिए बातचीत शुरू की थी। खबर के अनुसार, अधूरे भुगतान के कारण अधिकार हासिल करने की बातचीत विफल रही। 

Yodha: ओटीटी पर रिलीज हुई सिद्धार्थ की योद्धा, घर बैठे उठाए लुत्फ, इस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम
विज्ञापन

3 of 5
रामायण - रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी का दावा है कि 'रामायण' के अधिकार उनके पास बने रहेंगे। प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड या किसी भी संस्थाओं द्वारा स्क्रिप्ट का कोई भी उपयोग उनके कॉपीराइट का उल्लंघन होगा। नोटिस में यह भी कहा गया है कि प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का 'रामायण' में कोई अधिकार या ओनरशिप नहीं है। प्रोडक्शन ने जरूरत पड़ने पर अपने कानूनी कार्रवाई करने का इरादा भी जताया है।

4 of 5
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
इन सबके चलते प्रोजेक्ट में देरी भी हो सकती है, हालांकि इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। नितेश तिवारी ने अभी तक इन रिपोर्टों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पिछले महीने की शुरुआत में यश ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह सह-निर्माता के रूप में रामायण में शामिल होंगे। एक बातचीत में यश ने कहा था,  ऐसी फिल्में बनाना मेरी हमेशा से इच्छा रही है। मैं सबसे अच्छे वीएफएक्स स्टूडियो में से एक के साथ सहयोग करने के लिए खुश था। हमने कई प्रोजेक्ट्स पर विचार किया और इन चर्चाओं के दौरान 'रामायण' का प्रोजेक्ट सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यश - फोटो : इंस्टाग्राम
यश ने कहा, ''रामायण' मेरे साथ गहराई से जुड़ी हुई है। मेरे मन में इसके लिए एक दृष्टिकोण था। 'रामायण' के सह-निर्माण में शामिल होकर हम एक भारतीय फिल्म बनाने के लिए अपनी सामूहिक दृष्टि और अनुभव को एक साथ ला रहे हैं।'

Srikanth Review: अभिनेता राजकुमार पर भारी दिखा स्टार राजकुमार, दर्शकों से रिश्ता नहीं जोड़ पाया ‘श्रीकांत’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें