सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि अब वह अपने आप को माल नहीं बुलवा सकती हैं। अभिनेत्री ने कहा, ''एक कलाकार के तौर पर आपकी बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। बहुत सारे लोग हैं, जो आपकी ओर देखते हैं। मैं इस बात पर कायम हूं कि हां, मुझे कुछ बहुत बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा था। तब भी कुछ चीजें महसूस हुईं और पता चला कि लोग इसे नोटिस करते हैं, इसके बारे में बात करते हैं।"