आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन का सभी भाई-बहनों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये दिन भाई बहन के रिश्ते के लिए बहुत खास होता है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बंधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इस रक्षाबंधन पर हम रुपहले पर्दे की उन जोड़ियों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने भाई-बहन की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। भाई-बहन की ये काल्पनिक जोड़ियां दर्शकों के बीच खूब हिट हुई हैं। चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में...