मिशन मंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम: @Disneyplushotstar
'मिशन मंगल' फिल्म साल 2019 में रक्षा बंधन के त्योहार के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। उस साल स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन की धूम एक ही दिन थी, ऐसे में लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह भी जबर्दस्त बना हुआ था। 'मिशन मंगल' ने 29.16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले दिन अपना खाता खोला था और 203.08 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हो गई। जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, संजय कपूर और विक्रम गोखले जैसे कई कलाकार नजर आए थे।