आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : आरक्षण ( 12 अगस्त 2011)
किरदार : पूर्वी आनंद
फिल्म 'आरक्षण' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन की बेटी पूर्वी आनंद की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण कहती हैं, 'पूर्वी स्वतंत्र विचारों वाली लड़की है। वह अपने दिमाग को अच्छी तरह से जानती है, लेकिन जब अपने परिवार, पिता और दोस्तों की बात आती है तो वह खुद को संघर्ष में पाती है। इस फिल्म में सारे डायलॉग शुद्ध हिंदी और संस्कृत में बोलने थे, हालांकि शूटिंग के दौरान डायलॉग बोलने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन डबिंग के समय मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी थी।'