फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत और जैकी भगनानी को पीएम मोदी ने दी शादी की शुभकामनाएं, पत्र लिखकर कही यह बात

Thu, 22 Feb 2024 06:51 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत, जैकी भगनानी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार यानी 21 फरवरी को दोनों सितारों ने गोवा में शाही अंदाज में शादी रचाई। फैंस और इंडस्ट्री के चाहने वाले इस नवविवाहित जोड़ी को शादी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र लिखकर इस जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पीएम मोदी का यह पत्र अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की तस्वीर को शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी ने इस नवविवाहित जोड़े को शादी की हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शादी समारोह के निमंत्रण के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पत्र में पीएम मोदी ने जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी और मां पूजा भगनानी को संबोधित करते हुए इस शुभ घड़ी की बधाई और लिखा, 'जैकी और रकुल ने जीवन भर के लिए एक नए सफर की शुरुआत की है। इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई। आने वाला हर साल इस जोड़े के लिए खुशियों से भरा हो'। पीएम मोदी ने पत्र में निमंत्रण के लिए भी आभार जताया, उन्होंने लिखा, 'मुझे शादी समारोह में आमंत्रित के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही नवविवाहित जोड़े को फिर से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।
Bollywood Celebs: इन सितारों को दर्शकों ने दिया है 'ओवरएक्टिंग' का टैग, आज भी इनके मीम्स होते हैं वायरल

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी - फोटो : stories by joseph radhik
प्रधानमंत्री के इस पत्र का जवाब देते हुए रकुल प्रीत ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद, आपका आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है'। वहीं, जैकी भगनानी ने लिखा, प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारे इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद काफी मायने रखता है'।
Bollywood Celebs: करीना की तरह ही बाॅलीवुड की इन सेलेब्स ने भी किया एक-दूसरे को इग्नोर, जानें कौन हैं ये?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी - फोटो : stories by joseph radhik
गौरतलब है कि गोवा में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के कई चर्चित और मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं, जो इस जोड़ी के नए सफर की शुरुआत के साक्षी बने। शादी के बाद जैकी और रकुल की तस्वीरें भी सामने आई, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत बनीं जैकी भगनानी की दुल्हनियां, यहां देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें