फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 3 Release Date: आ गई 'पंचायत 3' की रिलीज डेट, फुलेरा गांव वाले इस दिन करेंगे दर्शकों का स्वागत

Thu, 02 May 2024 12:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत 3 - फोटो : एक्स-@@PrimeVideoIN
अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है। कुछ दिन पहले से इसकी रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इसके लिए दर्शकों से कुछ टास्क कराए गए थे, जिसमें वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन लौकी तोड़नी थी। सारे टास्क पूरे होने के बाद रिलीज डेट सामने आ गई है। सीरीज का तीसरा सीजन इसी महीने रिलीज होगा।
विज्ञापन

2 of 5
पंचायत 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@jitendrak1
वेब सीरीज 'पंचायत' के पिछले दो सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रहे। अब इसका तीसरा सीजन आने वाला है। इसकी रिलीज डेट को लेकर लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे। कभी कहा जा रहा था कि इस साल के आखिर तक आएगी तो कभी कुछ और। आखिर आज इसका खुलासा हो गया है। प्राइम वीडियो के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्टर साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'आपने लौकी हटाईं, हमने पुरस्कार में आपके लिए रिलीज डेट का खुलासा कर दिया'। सीरीज 28 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
पंचायत 3 - फोटो : एक्स-@@PrimeVideoIN
साझा किए गए पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इस बार फुलेरा गांव की कहानी कुछ और दिलचस्प होने वाली है। सभी किरदार इकट्ठे खड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन, सभी के चेहरे पर हैरानी के भाव देखे जा सकते हैं। किसी का मुंह खुला रह गया है तो कोई अजीब आश्चर्य में है। आखिर ऐसा क्या होने वाला है, जो फुलेरा गांव का हर ग्रामीण यूं हैरान है। यह खुलासा तो सीरीज देखकर ही हो पाएगा।


Sridevi-Janhvi: अब श्रीदेवी के पहले घर में एक रात के लिए ठहर सकेंगे लोग, जल्दी से बना लीजिए अपना प्लान

4 of 5
पंचायत 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@jitendrak1
पंचायत सीरीज में एक्टर जितेंद्र कुमार सचिव जी की भूमिका में हैं। वहीं, नीना गुप्ता ग्राम प्रधान बनी हैं। रघुबीर यादव उनके पति की भूमिका में हैं। इसके अलावा चंदन रॉय और फैसल मलिक भी इसका अहम हिस्सा हैं। तीसरे सीजन की रिलीज डेट सामने आते ही दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कमेंट बॉक्स में सभी का उत्साह देखते बन रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली, आपने रिलीज डेट बता ही दी।' एक यूजर ने लिखा, 'चलो इस इतनी भयंकर गर्मी में कुछ तो राहत वाली चीज मिली'। कुछ यूजर तो इतने उत्साहित दिखे कि चौथे सीजन तक की बात करने लगे।
Met Gala Livestream: मेट गाला 2024, जानें कब और कहां देख सकेंगे अपना पसंदीदा फैशन शो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
पंचायत 3 की रिलीज डेट जहां दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं, वहीं दर्शक अब 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट की डिमांड भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अब लगे हाथ 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का भी हाल बता ही दो। 
Freedom At Midnight: निखिल आडवाणी की ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की पहली झलक आई सामने, गांधी-नेहरू-पटेल दिखे एक साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें