दुर्गेश कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @durgesh.kumar.81
दुर्गेश कुमार 'पंचायत' के अलावा 'हाईवे', 'सुल्तान', 'संजू','धड़क' आदि में भी नजर आ चुके हैं। एक लंबा वक्त गुमनामी में गुजारने के बाद उन्हें अब वो पहचान मिलने लगी है, जिसके वो हकदार हैं। हालांकि, इस दौरान वह डिप्रेशन से भी जूझ चुके हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसे लेकर बात की है। अभिनेता ने बताया कि अपने पिता के ब्रेन हैमरेज के बाद वह काफी डर गए थे। इस वजह से उन्हें काफी तनाव भी हो गया था। उन्होंने कहा कि वह यह सोच कर डर गए थे कि उन्हें महंगे इलाज के लिए आर्थिक रूप से मुंबई और ये इंडस्ट्री छोड़नी पड़ सकती है, लेकिन सौभाग्य से उनके पिता बच गए।