राधिका और अनंत अंबानी की शादी का जश्न काफी आलिशान रहा। इस शुभ अवसर के साक्षी बॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया रही। राधिका-अनंत की शादी में तमाम हस्तियों ने शिरकत की और जमकर डांस भी किया। साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा भी अपने पति और फिल्म मेकर विग्नेश शिवन के साथ इस शुभ विवाह में शामिल हुईं। नयनतारा और विग्नेश ने राधिका-अनंत के साथ बिताए हुए पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया और साथ ही दोनों के लिए खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन
1 of 5
राधिका और अनंत अंबानी की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara, wikkiofficial
राधिका और अनंत अंबानी की शादी का जश्न काफी आलिशान रहा। इस शुभ अवसर के साक्षी बॉलीवुड-हॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया रही। राधिका-अनंत की शादी में तमाम नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और जमकर डांस भी किया। साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा भी अपने पति और फिल्म मेकर विग्नेश शिवन के साथ इस शुभ विवाह में शामिल हुईं। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने राधिका-अनंत के साथ बिताए हुए पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया और साथ ही दोनों के लिए खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन
2 of 5
नयनतारा और विग्नेश
- फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा भी बाकी सेलेब्स की तरह इस साल की सबसे चर्चित शादी में शामिल हुईं। 12 जुलाई को राधिका-अनंत की शादी में शामिल हुईं नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक लाजवाब तस्वीर साझा की और साथ ही राधिका-अनंत अंबानी की शादीशुदा जीवन के लिए एक खास नोट भी लिखा। राधिका और अनंत की शादी में नयनतारा और विग्नेश शिवन दोनों पारंपरिक ड्रेस पहने दिखाई दिए। इस दौरान नयनतारा ने ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी थी, वहीं शिवन ने सिल्क धोती और शर्ट पहनी थी।
विज्ञापन
3 of 5
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, उसमें नयनतारा के पति विग्नेश के बगल में अनंत और राधिका के बगल में नयनतारा नजर आ रही हैं। यह सभी तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। नयनतारा ने इस खूबसूरत तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और लिखा, 'दिल से अनंत और राधिका को उनकी खूबसूरत शादी की ढ़ेर सारी बधाई। आपकी पूरा जिंदगी प्यार, खुशी और आनंद से भरी रहे इसकी मैं शुभकामनाएं देती हूं। आपका सफर आपके बीच खास बंधन की तरह ही शानदार हो।"
4 of 5
अनंत-राधिका की शादी की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम@wikkiofficial
वहीं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और नयनतारा के पति विग्नेश ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कलाकार दिखाई दे रहे हैं, जिनमें महेश बाबू , सूर्या, ज्योतिका, जेनेलिया और नम्रता दिखाई दे रही हैं। इस खास तस्वीर को साझा करते हुए विग्नेश ने लिखा, ''ऐसे खूबसूरत लोगों के साथ खूबसूरत समय।''
नयनतारा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नयनतारा भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। नयनतारा को आखिरी बार फिल्म 'अन्नापूरानी' में देखा गया था, जिसमें नयनतारा ने एक मंदिर के रसोइए की बेटी की भूमिका निभाई थी। नयनतारा जल्दी ही सिद्धार्थ, आर. माधवन और मीरा जैस्मीन के साथ फिल्म 'टेस्ट' में नजर आएंगी। इस फिल्म को एस.शशिकांत ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म तीनों व्यक्तियों पर आधारित होगी। 'टेस्ट' के अलावा, नयनतारा 'डियर स्टूडेंट्स' की मलयालम फिल्म में भी नजर आएंगी।