राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबोर्न (IFFM) ने इस बार राम चरण को राजदूत गेस्ट घोषित किया है। साथ ही अभिनेता को इंडियन सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए भारतीय कला और संस्कृति के राजदूत से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ राम चरण यह सम्मान पाने वाले इंडियन सिनेमा के पहले एक्टर बन गए हैं। राम चरण की पिछली फिल्म 'आरआरआर' थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था।