फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Film Directors: दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं ये निर्देशक, नहीं दी है एक भी फ्लॉप फिल्म

Sat, 04 May 2024 08:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

भारतीय सिनेमा में हर साल नए निर्देशकों की एक नई खेप आती है। इनमें से कुछ तो इस चकाचौंध में जल्द ही गायब हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी निर्देशक होते हैं, जिनकी दर्शकों की नब्ज पर अच्छी पकड़ हो जाती है।। 
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय फिल्म निर्देशक - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनाई जाती हैं। हर शुक्रवार को अलग-अलग भाषाओं में बनी फिल्में टिकट खिड़की पर अपनी किस्मत आजमाती हैं। इनमें कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाती हैं तो वहीं, कुछ फिल्में सफलता के नए आयाम गढ़ती हैं। भारतीय सिनेमा में हर साल नए निर्देशकों की एक नई खेप आती है। इनमें से कुछ तो इस चकाचौंध में जल्द ही गायब हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी निर्देशक होते हैं, जिनकी दर्शकों की नब्ज पर अच्छी पकड़ हो जाती है। आज हम इस लेख में उन निर्देशको के बारे में जानेंगे, जिन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। 
Kareena Kapoor: यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनीं करीना कपूर खान, संगठन के साथ अपनी यात्रा को लेकर की बात
विज्ञापन

2 of 5
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली
एसएस राजामौली का नाम भारत के सफलतम निर्देशकों की सूची में आता है। उनकी फिल्मों ने विश्व स्तर पर भारतीय फिल्मों की साख ऊंची की है। उनकी आखिरी फिल्म 'आरआरआर' ने सफलता की नई इबारत लिख दी है। इस फिल्म को ना सिर्फ देश में बल्कि विश्व स्तर पर पसंद किया गया। फिल्म के गीत 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। राजामौली ने अपने करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट नंबर वन' फिल्म से की थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया। 'सिम्हाद्री', 'छत्रपति', 'विक्रमार्कुडु','मगधीरा', 'ईगा', 'बाहुबली' जैसी अन्य सफल फिल्मों से वह लगातार दर्शकों मनोरंजन करते रहे। अपने करियर में राजामौली ने एक भी फ्लॉप फिल्म अब तक नहीं दी है। उनकी आगामी फिल्म साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ होने वाली है। इस फिल्म को फिलहाल 'एसएसएमबी29' के नाम से पुकारा जा रहा है। 

Agni: फिल्म 'अग्नि' के एलान के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मनाया 'इंटरनेशनल फायर फाइटर्स डे', साझा किया अपडेट

विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी 
राजकुमार हिरानी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली है। उनकी फिल्मों की एक खास शैली है। वह अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाते-गुदगुदाते हुए सामाजिक मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराते हैं। राजकुमार ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के साथ निर्देशन में कदम रखा था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म से अभिनेता संजय दत्त मुन्ना भाई के रुप में काफी मशहूर हो गए। इसके बाद हिरानी ने 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'थ्री इडिएट्स', 'पीके', 'संजू' और 'डंकी' जैसी फिल्में बनाईं। उनकी अब तक की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं। 
OMG Siddhant Chaturvedi: कॉफी शॉप में नौकरी करते दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी, लोगों ने पूछा ये क्या हाल बना रखा है
 

4 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा
संदीप रेड्डी वांगा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम हैं। अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंनें बाकि निर्देशकों से बिलकुल अलग छवि बनाई है। उनकी ज्यादातर फिल्में युवाओं को काफी पसंद आती हैं। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से संदीप नें बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म सफल साबित हुई। फिल्म में 'अर्जुन रेड्डी' के किरदार में विजय देवरकोंडा को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया। 'कबीर सिंह' के नाम से रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर ने काम किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली। अपनी फिल्मों के लिए संदीप को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। उनकी नवीनतम फिल्म 'एनिमल' थी, इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। वह फिलहाल साउथ से सुपरस्टार प्रभास के साथ अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' में व्यस्त हैं। 

Srikanth OTT: 'श्रीकांत' के ओटीटी पार्टनर का हुआ खुलासा, थिएटर के बाद यहां देख सकेंगे राजकुमार राव की फिल्म!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी 
नितेश तिवारी ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने फिल्म 'चिल्लर पार्टी' से निर्देशन में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 60 लाख में बनी फिल्म ने 10 लाख से भी ज्यादा की कमाई की थी। इसके बाद उन्होंने 'भूतनाथ रिटर्न्स', 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। दंगल में अभिनेता आमिर खान केंद्रीय भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे कमाए। यह फिल्म आज भी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।Khuda Gawah: 'अमिताभ की मां ने दी थी जान से मारने की धमकी...,' 'खुदा गवाह' के निर्माता मनोज देसाई का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें