फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nato The Artist: भारत की 'टेलर स्विफ्ट' कहलाती हैं नेहा तोमर, बेहद कम समय में हासिल कीं बड़ी उपलब्धियां

Thu, 04 Jul 2024 08:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा तोमर (नाटो द आर्टिस्ट) - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा तोमर उर्फ नाटो द आर्टिस्ट, यह नाम तेजी से लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। बेहद कम उम्र में उन्होंने संगीतकार, गायिका और गीतकार के रूप में  लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। 'नाटो इज हियर' गाने से जबर्दस्त शुरुआत करने वाली गायिका ने अब तक एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नेहा तोमर (नाटो द आर्टिस्ट) - फोटो : इंस्टाग्राम
सुरीली आवाज और गीत लिखने के शानदार अंदाज ने उन्हें काफी कम समय में लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया है। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैंस उन्हें भारत की टेलर स्विफ्ट कहकर बुलाते हैं। वहीं, नेहा को ज्यादातर लोग उनके मंच के नाम नाटो द आर्टिस्ट ही कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा तोमर (नाटो द आर्टिस्ट) - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अब तब अपनी कई संगीत रचनाओं से लोगों के दिल जीते हैं। उन्होंने एक नई शैली को विकसित किया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है। वह पहली महिला संगीतकार हैं, जो पंजाबी स्पेनिश, अरबी पॉप ईडीएम सूफी रॉक के साथ स्पेनिश फ्यूजन को दुर्लभ और अनूठी शैली के साथ पेश कर रही हैं।

4 of 5
नेहा तोमर (नाटो द आर्टिस्ट) - फोटो : इंस्टाग्राम
नाटो ने यह मुकाम बिना किसी गॉडफादर के हासिल किया है। वह सोशल मीडिया स्टंट में कम और अपनी कलात्मक क्षमता को निखारने में अधिक विश्वास रखती हैं। वे एकमात्र ऐसी महिला संगीतकार हैं, जिन्होंने इतने सारे बहुमुखी शैलियों को इतनी सहजता के साथ अपने करियर की शुरुआत में ही विकसित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा तोमर (नाटो द आर्टिस्ट) - फोटो : इंस्टाग्राम
उनके सूफी गीतों को पहले ही कई पुरस्कार समारोहों में नामांकन के लिए चुना जा चुका है। उनके गीतों में अंतर्राष्ट्रीय भावना झलकती है, जबकि वह दिल और मन से पूरी तरह से भारतीय है। वह गुरदास मान, सूफी कवियों, माइकल जैक्सन, ए आर रहमान, नुसरत फतेह अली खान, पुराने फारसी गायकों और वैदिक मंत्रोच्चार, रेशमा और स्पेनिश लोकगीतों को अपना आदर्श मानती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें