साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक एसएसएमबी 29 है। फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में है। फिल्म को लेकर अभिनेता और निर्माता कई बेहतरीन तैयारियां कर रहे हैं। फैंस को भी फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू फिल्म के लिए लुक टेस्ट से गुजर रहे हैं।