फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February Box Office Report: वैलेंटाइन महीने में इस एक को मिली दर्शकों की मोहब्बत, बाकी फिल्मों का रहा ये हाल

Tue, 05 Mar 2024 04:27 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
फरवरी में रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बीते महीने रिलीज हुई प्रमुख हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अगर नजर डालें तो अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझ जिया' सक्सेस पार्टी के बाद भी अब तक हिट फिल्म की लिस्ट में नहीं आ सकी है। वहीं, अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' के अलावा ऐसी कोई दूसरी फिल्म भी नहीं रही जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हो। सबसे ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' का रहा है। आइए जानते हैं, फरवरी महीने में रिलीज हुई फिल्मों को बजट और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े क्या कहते हैं..
विज्ञापन

2 of 8
तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया (9 फरवरी 2024) 
अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन की जोड़ी पहली बार फिल्म 'तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया' में नजर आई। अमित जोशी और आराधना शाह के निर्दशन में बनी इस फिल्म की कहानी रोबोट बनी कृति सेनन और शाहिद कपूर के बीच प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है। करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी और रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 72.57 करोड़ रुपये ही हो सका है। चूंकि किसी फिल्म की बॉक्स ऑफिस से होने वाली कमाई का आधे से भी कम हिस्सा निर्माता के पास वापस पहुंचता है लिहाजा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों को हिट का तमगा पाने के लिए अपनी निर्माण व रिलीज लागत का कम से कम दोगुना जरूर कमाना होता है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: 42 साल का कुंवारा वैलेंटाइन, रोबोट संग बिताई रात, फिर पोल खुली तो..

विज्ञापन

3 of 8
कुछ खट्टा हो जाए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : कुछ खट्टा हो जाए (16 फरवरी 2024) 
पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर गुरु रंधावा ने हिंदी फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' हो जाए' के जरिए हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में गुरु रंधवा को अनुपम खेर, इला अरुण, परितोष त्रिपाठी और अतुल श्रीवास्तव जैसे सिनेमा के मंजे हुए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला तो फिल्म में उनके अपोजिट सईं मांजरेकर नजर आई। फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा के निर्देशक जी अशोक ने किया था और फिल्म के निर्माता रहे अमित भाटिया और लवीना भाटिया। करीब 30 करोड़ करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 1.50 करोड़ रूपये रहा है।

Kuch Khattaa Ho Jaay Review: सिंगर का सिनेमा में एक्टर हो पाना इतना मीठा भी नहीं, तो चलो कुछ खट्टा हो ही जाए

4 of 8
आखिर पलायन कब तक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : आखिर पलायन कब तक (16 फरवरी 2024)
फिल्म 'आखिर पलायन कब तक' देश के मुस्लिम बहुल इलाकों से हिन्दुओं की पलायन के समस्या पर बनी फिल्म थी। इस फिल्म के जरिए यह मुद्दा उठाया गया था कि अगर हिन्दू बहुल इलाके में एक मुस्लिम परिवार रह सकता है तो मुस्लिम बहुल इलाके में एक हिंदू परिवार सुरक्षित क्यों नहीं रह सकता है। मुकुल विक्रम के निर्दशन में बनी इस फिल्म में राजेश शर्मा के अलावा ज्यादातर नए कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म का निर्माण सोहनी कुमारी और अलका चौधरी ने किया था। करीब आठ करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 15 लाख रुपये रहा।

Aakhir Palaayan Kab Tak Review: हिंदुओं के पलायन पर बनी फिल्म का ये है कच्चा चिट्ठा, नौसिखिए कलाकार बेदम पटकथा

विज्ञापन

5 of 8
दशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : दशमी (16 फरवरी 2024)
फिल्म 'दशमी' की कहानी समाज के पीड़ितों को न्याय दिलाने निकले एक नायक की कहानी है। इस विषय पर अब तक ना जाने कितनी फिल्में बन चुकी हैं। बहरहाल, शांतनु अनंत तांबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी, गौरव सरीन, अंकित खेरा आदिल शाह जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का निर्माण संजना विनोद तांबे और सारिका विनोद तांबे ने किया था।  चार करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ पांच लाख रुपये रहा।

Dashmi Movie Review: होली से पहले ‘दशमी’ की बेरंग कहानी, क्राइम पेट्रोल जैसी कहानी में कुछ भी देखने लायक नहीं

विज्ञापन

6 of 8
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : आर्टिकल 370 (23 फरवरी 2024)
फिल्म 'आर्टिकल 370' की कहानी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाए घटना पर आधारित है। इस फिल्म मे दिखाया गया है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने से पहले क्या - क्या तैयारियां हुई। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने किया है। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 54.44 करोड़ हो चुका है।

Article 370 Review: अदाकारी की चुनौती पर खरी उतरीं यामी और प्रियामणि, अहम विषय पर बनी संवेदनशील फिल्म

विज्ञापन

7 of 8
क्रैक- जीतेगा तो जिएगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : क्रैक- जीतेगा तो जिएगा (23 फरवरी 2024)
फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट एक्शन फिल्म हैं। इस फिल्म में अभिनेता विद्युत जामवाल एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आए। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा अर्जुन रामपाल, एमी जैक्सन और नोरा फतेही की प्रमुख भूमिकाएं हैं। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक सिर्फ 15.73 करोड़ रुपये रहा है।
 

Crakk Review: फिर एक्शन में हीरो और एक्टिंग में जीरो निकले जामवाल, सिनेमा लवर्स डे पर दर्शकों को किया निराश

विज्ञापन

8 of 8
ऑल इंडिया रैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : ऑल इंडिया रैंक (23 फरवरी 2024)
फिल्म 'आल इंडिया रैंक' की कहानी 17 साल के एक ऐसे लड़के की है जो न चाहते हुए अपने पिता के दबाव में आकर आईआईटी की तैयारी करने क लिए मजबूर है। वरुण ग्रोवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बोधिसत्व शर्मा, समता सुधीक्षा, शशि भूषण और शीबा चड्ढा की प्रमुख भूमिकाएं है। श्रीराम राघवन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण संजय राउतरे और सरिता पाटिल ने किया है। करीब चार करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक सिर्फ 37 लाख रुपये रहा। 

All India Rank Movie Review: वरुण की बीते दौर की अलसाई सी राम कहानी, ये पिक्चर देखने कौन सिनेमाघर आएगा..!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें