फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने रूस से लौटे विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी

Fri, 19 Apr 2024 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जैसे ही शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 शुरू हुआ और तमिलनाडु में मतदान हुआ तो दक्षिण के कई दिग्गज सितारे वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता धनुष समेत कई सितारे वोट डालते नजर आए हैं और फैंस से भी अपना वोट डालने का आग्रह किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें रजनीकांत को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शुक्रवार तड़के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा जा सकता है। जैसे ही स्थानीय लोगों को उनके आसपास अभिनेता की मौजूदगी की भनक लगी। वे मतदान केंद्र पर जमा हो गए और जैसे ही अभिनेता अंदर आए, फैंस ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान रजनीकांत को वोट डालते और मीडिया को पोज देते देखा गया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी जिम्मेदारी से मतदान करने और अपने नेताओं को चुनने के अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करने का आग्रह किया। अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।

4 of 6
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष को भी बाद में मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा गया, जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, उन्हें पुलिस ने घेर लिया और अभिनेता को तुरंत अंदर ले गए, जहां उन्होंने अपना वोट डाला। स्थानीय लोग अपने क्षेत्र में स्टार को देखकर उत्साहित हो गए और अभिनेता को उनके प्रशंसकों और मीडिया ने घेर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल अभिनेता अजित कुमार और शिवकार्तिकेयन को भी सुबह सबसे पहले चेन्नई में वोट डालते देखा गया। तमिलनाडु उन पहले राज्यों में से एक है, जहां सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ऐसी पार्टियां हैं, जो इस क्षेत्र में वोटों के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दलपति विजय-द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया
कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय हर बार चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। अभिनेता रूस में चल रही अपनी आगामी फिल्म 'गोट' - ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम की शूटिंग से ब्रेक लेकर इंडिया लौटे हैं। खबर है कि अभिनेता वोट करने के लिए भारत लौटे हैं। अभिनेता के इस कदम की फैंस जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

Love Sex Aur Dhokha 2 Review: तीन कहानियों में दिखी दिबाकर की तीन बेइमानियां, ‘एलएसडी 2’ से पूरा किया सर्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें