फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Pulkit Love Story: 'पागलपंती' से शादी तक, कुछ ऐसी रही है कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की लव स्टोरी

Wed, 06 Mar 2024 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। इस साल जनवरी में दोनों की रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद से फैंस को इनकी शादी का इंतजार है, जिसकी तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आए दिन लोग कपल की शादी की तारीख को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं। इस बीच इनकी शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा तो यह भी जा रहा है कि शादी इसी महीने है। चलिए इससे पहले जानते हैं इनकी लव स्टोरी...
विज्ञापन

2 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले खबरें थीं की पुलकित और कृति खरबंदा फरवरी में शादी करने वाले हैं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 13 मार्च को शादी रचा सकते हैं। हालांकि, वेडिंग डेट का अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल दोनों के घर में शादी की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं। शादी से पहले दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया है। इनकी पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति और पुलकित करीब पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कृति और पुलकित की लवस्टोरी की शुरुआत अनीज बाज्मी की फिल्म 'पागलपंती' से हुई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही दोनों की डेटिंग के खबरें आने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड 19 के बाद लगे लॉकडाउन का वक्त भी दोनों ने साथ ही बिताया। 
No Filter Neha: कौन रहे नेहा के पॉडकास्ट के सबसे मजाकिया मेहमान, अभिनेत्री ने इस क्रिकेटर और एक्टर का लिया नाम

4 of 5
पुलकित सम्राट, कृति - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की मुंहबोली बहन से की थी। मगर बाद में इनका तलाक हो गया था। अब पुलकित अभिनेत्री कृति के साथ नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। 
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने ओटीटी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- दस बार सुन चुका हूं बॉलीवुड नहीं बचेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलकित सम्राट, कृति - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति और पुलकित सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ जमकर तस्वीरें साझा करते हैं। दोनों के बीच काफी बातों में समानताएं हैं। कहा जाता है कि दोनों फन लविंग हैं। इसके अलावा म्यूजिक और डांस का शौक भी दोनों को खूब है। 
Mahashivratri 2024: शिवालयों में अर्चना करने निकले टीवी सितारे, उज्जैन में हप्पू और राजेश को देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें