फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sini Shetty: ऐश्वर्या राय के नक्शेकदम पर चलीं सिनी शेट्टी, क्या फिर भारत में ला पाएंगी मिस वर्ल्ड का ताज?

Wed, 06 Mar 2024 11:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिनी शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इन दिनों 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को गौरवान्वित कर रही हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल मुंबई में 9 मार्च को आयोजित होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए 117 देशों की कंटेस्टेंट भारत पहुंच चुकी हैं। करीब 28 साल बाद भारत इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। बीते दिन शनिवार को भारतीय प्रतियोगी सिनी शेट्टी मुंबई में प्रतियोगिता के दौरान रैंप पर चलीं। इस प्रतियोगिता के दौरान सिनी शेट्टी ने ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने पर डांस कर के सोशल मीडिया पर लोगों की खूब सराहना बटोरीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिनी शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
 सिनी ने टैलेंट राउंड में  ऐश्वर्या के कुछ पॉपुलर नंबरों जैसे हम दिल दे चुके सनम से "निंबूड़ा", "ताल से ताल मिला" और बंटी और बबली से "कजरा रे" पर डांस किया था। सिनी ने अपने डांस प्रदर्शन वीडियो को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा, “71वें मिस वर्ल्ड में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए और ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने पर अभिनेत्री को ट्रिब्यूट देने के बाद काफी उत्साहित हूं ।
विज्ञापन

3 of 5
सिनी शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सिनी शेट्टी ने टैलेंट शोकेस राउंड के दौरान धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय को ट्रिब्यूट दिया। वायरल हो रहे वीडियो में सिनी भारतीय शास्त्रीय और बॉलीवुड डांस का कमाल का गठजोड़ दिखा रही हैं।

4 of 5
सिनी शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या को दी गई इस ट्रिब्यूट वीडियो पर सिनी को खूब प्यार मिला रहा है। एक यूजर ने लिखा, "आप बहुत प्रतिभाशाली हैं, आप ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शेकदम पर ही चल रही हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप अगली बॉलीवुड स्टार हैं। मुझे आप में ऐश्वर्या राय बच्चन की झलक देखने को मिलती है।" एक और यूजर ने लिखा, "यह लड़की इतिहास रचने जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिनी शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि  71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। यह प्रतियोगिता 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोनी लिव पर IST शाम 7:30 बजे से किया जाएगा।

Janhvi Kapoor: नेपोटिज्म पर छलका जान्हवी का दर्द, बोलीं- लोग कहते हैं एक्टिंग नहीं आती है तो करती क्यों हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें