कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक की चाट खाते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा की, जिसमें वह ओरछा शहर की चाट खाते हुए दिखाई दिए, जबकि वहां पर मौजूद उनके प्रशंसकों ने एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया और वह लगातार उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। कार्तिक ने फोटो साझा कीं और कैप्शन में लिखा “बस चाट-इंग”।जैसे ही कार्तिक ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, उनके प्रशंसकों ने अपनी राय देना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, “आपको ‘भुल भुलैया’ के लिए शुभकामनाएं। आपको स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरते देखने का इंतजार नहीं कर सकता। आपने यह कर दिखाया! रूह बाबा।” एक और फैन ने लिखा, “बॉलीवुड में डाउन टू अर्थ मैन।” एक फैन ने फनी अंदाज में लिखा, ‘जल्दी चाट खाकर शूटिंग पर जाओ, देखो देखो मंजुलिका ढूंड रही होगी रूह बाबा को’