डीसीए से जुड़ने पर ओरी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा है, 'मैं अपने लिए एक मजबूत ब्रांड उपस्थिति बनाने पर काम कर रहा हूं। धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के साथ साझेदारी मेरे लिए निजी और पेशेवर, दोनों तरीके से अहम है'।
ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि को आखिर कौन नहीं जानता? सोशल मीडिया पर सक्रिय हर शख्स उनसे रूबरू है। अक्सर स्टारकिड्स के साथ पार्टी करते नजर आने वाले ओरी अब करण जौहर के साथ काम करते नजर आएंगे। हम किसी फिल्म की बात नहीं कर रहे। करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) से अब ओरी भी जुड़ गए हैं। करण जौहर और बंटी सजदेह दोनों ही डीसीए के साझेदार हैं। अब उनके साथ ओरी भी जुड़ गए हैं। ओरी के जुड़ने से एजेंसी का इंफ्लुएंसर मार्केटिंग पोर्टफोलियो और मजबूत होगा।
विज्ञापन
स्टारकिड्स के चहेते हैं ओरी!
ओरी डिजिटल दुनिया की चर्चित हस्ती बन चुके हैं। बेशक वे किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे सितारों की बराबर ही लोकप्रिय बन चुके हैं। अब उन्होंने भारत की सबसे प्रतिष्ठित मनोरंजन एजेंसियों में से एक डीसीए के साथ सेलिब्रिटी मैनेजमेंट की दुनिया में कदम रखा है। यह एजेंसी जान्हवी कपूर, सारा अली खान, टाइगर श्रॉफ, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे जैसी चर्चित हस्तियों के लिए मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालता है।
ओरी ने जताई खुशी
डीसीए से जुड़ने पर ओरी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा है, 'मैं अपने लिए एक मजबूत ब्रांड उपस्थिति बनाने पर काम कर रहा हूं। धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के साथ साझेदारी मेरे लिए निजी और पेशेवर, दोनों तरीके से अहम है। मैं डीसीए की लाजवाब टीम और करण जौहर के साथ इस सफर को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमारा मकसद तमाम स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में सार्थक अवसर उपलब्ध कराना है।
क्या कहा डीसीए ने?
इसे लेकर डीसीए की तरफ से बयान में कहा गया है, 'ओरी अपनी क्रिएटिविटी और दूरदर्शी सोच के साथ आज के मॉडर्न समय में एक प्रभावी शख्सियत हैं। हमें डीसीए में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। डीसीए में शामिल होने का ओरी का फैसला डिजिटल स्पेस से अलग अपने लिए जगह बनाना और खुद को स्थापित करना है। ओरी अपनी क्रिएटिविटी के जरिए सेलिब्रिटी मैनेजमेंट में और इंडस्ट्री में एक नवीनता लाने के लिए तैयार हैं।
करण जौहर के नक्शे कदम पर ओरी?
करण जौहर की सितारों के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। उन्हें गॉसिप किंग भी कहा जाता है। सिर्फ स्टार्स ही नहीं, बल्कि स्टारकिड्स का करियर बनाने में भी करण जौहर का हाथ रहता है। कितने ही सितारों के बच्चों को करण जौहर ने अपनी फिल्म से डेब्यू कराया है। वहीं, ओरी भी स्टारकिड्स के बीच लोकप्रिय हैं। अब वे इन स्टारकिड्स के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी संभालते नजर आएंगे।
Laaptaa Ladies Review: ये न्यू मिलेनियल्स की ‘नदिया के पार’ है, रूमाल बड़ा वाला लेकर जाना, रोना खूब आएगा..