बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के करीबी दोस्तों में से एक हैं। दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर थी। पिछले दिनों अनुपम खेर अपने दोस्त को याद करते हुए बोले, 'पहले मेरे लिए मेरा जन्मदिन बेहद खास होता था, लेकिन पिछले साल के बाद सब कुछ बदल गया।'
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' जल्द ही सिनमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में सतीश कौशिक के साथ उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में, अनुपम खेर ने इस फिल्म से जुड़ी कई यादों को मीडिया से साझा किया।
मेरे लिए अब मेरा जन्मदिन खास नहीं रहा
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के करीबी दोस्तों में से एक हैं। दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर थी। पिछले दिनों अनुपम खेर अपने दोस्त को याद करते हुए बोले, 'पहले मेरे लिए मेरा जन्मदिन बेहद खास होता था, लेकिन पिछले साल के बाद सब कुछ बदल गया। अब जब भी मैं अपना जन्मदिन मनाऊंगा तो मुझे मेरे दोस्त की याद आएगी। मेरा जन्मदिन 7 मार्च को होता है और सतीश 8 मार्च को हमें छोड़ कर चले गए थे।'
मां को नहीं पता सतीश के बारे में
अनुपम खेर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'आज भी मेरी मां को सतीश के निधन के बारे में नहीं पता है। उन्हें लगता है कि वे जिंदा हैं और मेरे अंदर हिम्मत नहीं है कि मैं उन्हें सच बता पाऊं। मां खुद को नहीं संभाल पाएंगी। उनके लिए यह एक बड़ा सदमा होगा।'
मौत से पहले उन्हें जन्मदिन पर बुलाना चाहते थे
अनुपम खेर की मां सतीश कौशिक को काफी प्यार करती थीं। सतीश उनके लिए बिल्कुल अपने बेटे जैसे थे। अनुपम कहते हैं, 'पिछले साल मेरे जन्मदिन से एक दिन पहले मेरी मां ने मुझे कहा था कि मैं सतीश को डिनर के लिए आमंत्रित करूं। मैंने मां से कहा था कि 9 मार्च को उसे बुलाऊंगा, लेकिन वे उसके पहले ही 8 मार्च को इस दुनिया से चले गए। मेरा दुर्भाग्य कह लीजिए कि मुझे अब इन यादों के सहारे ही जीना पड़ेगा।