दक्षिण भारत से आकर हिंदी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री करने वाली नयनतारा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जवान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 'जवान' जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। साउथ में अपने अभिनय का परचम लहराने वाली नयनतारा के लिए बॉलीवुड में हिट फिल्म देना किसी बड़ी सफलता से कम नहीं है। इन सब के बीच नयनतारा अब अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री की फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।