फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtubers In Movies: यूट्यूब की गलियों से तय किया फिल्मों की दुनिया तक का सफर, दिखाया अपनी कलाकारी का दम

Sat, 18 May 2024 07:07 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यूट्यूबर जिन्होंने फिल्मों में किया काम - फोटो : अमर उजाला

यूट्यूब की दुनिया में अपने प्रतिभा के दम पर प्रशंसक हासिल करने के बाद कई यूट्यूबर्स ने फिल्मों में भी काम किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें फिल्म में काम करने का मौका भी दिया गया। यूट्यूब पर दर्शकों की पसंद का कंटेंट देकर इन यूट्यूबर्स ने नाम और शोहरत दोनों कमाई। फिल्मों में भी जब इन्होंने अदाकारी की तो इनके अभिनय को पसंद किया गया। आज हम ऐसे ही यूट्यूबर्स की बात करेंगे जिन्होंने यूट्यूब से फिल्म की दुनिया तक का सफर तय किया।
 

विज्ञापन

2 of 6
अनुभव सिंह बस्सी - फोटो : इंस्टाग्राम @be_a_bassi

अनुभव सिंह बस्सी
अनुभव सिंह बस्सी एक मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं। वह लोगों के बीच अपने जोक्स की वजह से जाने जाते हैं। यूट्यूब पर उनके काफी अच्छी फॉलोइंग है। उनके प्रशंसक उनके चुटकुले सुनना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके स्टैंड अप जोक्स काफी वायरल भी होते हैं। यूट्यूब पर उनके 49.7 लाख सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में काम किया है।
Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता

विज्ञापन

3 of 6
प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
प्राजक्ता कोली
प्राजक्ता कोली एक भारतीय यूट्यूबर हैं, जो कॉमेडी वीडियो बनाती हैं। उनके चैनल का नाम ‘मोस्टलिसेन’ है। वह दैनिक जीवन पर आधारित मजाकिया वीडियो बनाती हैं। यूट्यूब पर उनके 71.2 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। प्राजक्ता ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ में काम किया है। 

 

4 of 6
तन्मय भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @tanmaybhat
तन्मय भट्ट
तन्मय भट्ट एक यूट्यूबर के साथ-साथ पटकथा लेखक भी हैं। उन्होंने कई टीवी अवॉर्ड्स की पटकथा भी लिखी है। वह अपने यूट्यूब पर गेमिंग वीडियोज के साथ-साथ हास्य वीडियो भी बनाते हैं। बता दें कि तन्मय ने ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘मिस्टर एक्स’ जैसी फिल्मों में काम किया है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
छोटे मियां (अरुण कुशवाहा) - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamchotemiyan
छोटे मियां
‘छोटे मियां’ के नाम से मशहूर अरुण कुशवाहा ने यूट्यूब पर हंसाने वाला कंटेंट बना के अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह कद में भले ही छोटे हैं पर उनके काम को उनके प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। ‘छोटे मियां’ ‘लुका छिपी’ और ‘दसवीं’ में नजर आ चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर्ष बेनीवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @harshbeniwal
हर्ष बेनीवाल
हर्ष बेनीवाल ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में काम किया है। अभिनेता यूट्यूब पर शानदार और कॉमेडी यूट्यूब वीडियोज का निर्माण करते हैं। हर्ष की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। हर्ष ने अपने करियर की शुरुआत फेसबुक और इंस्टाग्राम से शुरू की थी।  
Ritesh Sidhwani: रितेश सिधवानी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सितारे, परिवार को दी सांत्वना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें