रॉकस्टार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर ने अपने किरदार को इतनी अच्छी तरीके से निभाया था कि फैंस आज उनके अलावा फिल्म में किसी और अभिनेता की कल्पना भी नहीं कर सकते। सोचिए, अगर रणबीर की जगह आप जॉन को देखते तो फिल्म कैसी होती? खैर, इसी पर बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा कि कुछ चीज ऐसी होती हैं, जो जीवन में नहीं होती, इसलिए आप नहीं जानते कि अगर ऐसा होता तो कैसा होता। अगर, जॉन ने वह फिल्म की होती तो क्या एक अभिनेता के तौर पर यह किसी तरह से अलग हो सकती थी या वह कोई अलग रास्ता अपनाते। इस बारे में हम कुछ कह नहीं सकते।