फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में हॉलीवुड की ये वेब सीरीज करेंगी दर्शकों के दिलों पर राज, बेसब्री से हो रहा इंतजार

Mon, 13 Jan 2020 02:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड वेब सीरीज - फोटो : Social Media
साल 2020 में यूं तो कई वेब सीरीज कतार में हैं। बॉलीवुड हों या हॉलीवुड हर वेब सीरीज के दर्शक देश-विदेश में इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस साल हॉलीवुड की भी कई वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन वेब सीरीज का भी दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ऐसी ही कुछ हॉलीवुड की साल 2020 में रिलीज होने वाली वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जिनका बड़ी ही बेसब्री से दर्शकों को इंतजार है।
विज्ञापन

2 of 6
कर्स्ड - फोटो : Social Media
कर्स्ड
ये वेब सीरीज एक नॉवेल पर आधारित है। जिसका लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस नॉवेल का नाम भी 'कर्स्ड' ही है। वेब सीरीज में मुख्य भूमिका कैथरीन लैंगफोर्ड (Katherine Langford) निभा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सेक्स एजुकेशन 2 - फोटो : Social Media
सेक्स एजुकेशन 2
पहले सीजन की सफलता के बाद इस साल सेक्स एजुकेशन का दूसरा सीजन आ रहा है। इस ब्रिटिश कॉमेडी ड्रामा का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बार सीरीज कुछ नए और अधिक किरदारों के साथ लोगों की बीच दस्तक देगी। वेब सीरीज 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

4 of 6
सवरीना - फोटो : Social Media
चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना 3
कीरनान शिपका, रोज लिंच और गेविन लेथरवुड स्टारर वेब सीरीज 'चिलिंग एडवेंचर ऑफ सबरीना' का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। ये सीजन 24 जनवरी 2020 को दर्शकों के बीच आएगा। इस सीरीज के पिछले दो सीजन ने दर्शकों के बीच काफी अच्छी जगह बनाई है। अब इसके तीसरे सीजन का भी दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

5 of 6
रेसिडेंट ईविल - फोटो : Social Media
रेसिडंट इविल
नेटफ्लिक्स की ये ड्रामा सीरीज रेसिडंट इविल भी 2020 में रिलीज होने जा रही है। इस वेब सीरीज का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये एक टेलीविजन सीरियल था। जिसकी अपार सफलता के बाद इसे नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होमलैंड 8 - फोटो : Social Media
होमलैंड 8
अमेरिकन ड्रामा सीरीज होमलैंड का आठवां सीजन फरवरी 2020 में रिलीज होने वाला है। 12 एपिसोड्स वाली ये वेब सीरीज देखने में बेहद दिलचस्प होगी। इसलिए इसका इंतजार भी दर्शक उसी तरह से कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें