Top Gun
- फोटो : Social Media
‘टॉप गन: मैवेरिक’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के अलावा पैरामाउंट ने अपनी एक और फिल्म ‘जैकआस फॉरएवर’ की इस साल 22 अक्टूबर को प्रस्तावित रिलीज भी अगले साल 4 फरवरी तक के लिए टाल दी है। तारीखों के इस फेरबदल के चलते पैरामाउंट की कोई भी फिल्म अब इस साल के बाकी बचे महीनों में रिलीज नहीं होगी। कंपनी की जो पहली फिल्म अगले साल रिलीज होगी, वह है फिल्म ‘स्क्रीम’ का रीबूट जो अगले साल 14 जनवरी को रिलीज होना प्रस्तावित है।