फिल्म ‘शांग ची एंड द लेजेंड ऑफ टेन रिंग्स’ का एक दृश्य।
- फोटो : मार्वेल स्टूडियोज
कोराना संक्रमण काल के हालात काबू में आने पर डेस्टिन यात्रा पर भी निकलना चाहते हैं। और जिन देशों में वे घूमना चाहते हैं, भारत का नाम उस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। वह कहते हैं, ‘भारत एक विविधताओं भरा देश है। ऐसा कम ही होता है कि किसी एक देश में आपको इतनी सारी संस्कृतियों और परंपराएं एक साथ देखने को, सुनने को और महसूसने को मिल सकें। मैं जल्द ही फिर से भ्रमण पर निकलने वाला हूं और जिन देशों को मुझे खुद जाकर देखना और समझना है, उनमें भारत पहले नंबर पर है।’