फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top War Based Movies: ये हैं हॉलीवुड की टॉप वॉर बेस्ड फिल्में, लाइफ में एक बार जरूर देखें

Fri, 13 Aug 2021 01:29 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड की टॉप वॉर बेस्ड मूवी - फोटो : Social media
हम में से कई लोगों को वॉर बेस्ड फिल्में काफी पसंद होती हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं हॉलीवुड की उन 5 बेहतरीन वॉर मूवीज की, जिन्हें आपको जरूर देखनी चाहिए। ये फिल्में इतनी शानदार हैं कि पल भर के लिए भी स्क्रीन से आंखों को हटाना आपको नागवार गुजरेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं हॉलीवुड की पांच सबसे बेहतरीन वॉर बेस्ड फिल्मों के बारे में। 

12 स्ट्रांग 

इन दिनों तालिबान का साया अफगानिस्तान में मजबूती के साथ बढ़ रहा है। कहा जा रहा है कि उसने अफगानिस्तान के 90 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस कारण कई विशेषज्ञों द्वारा अनुमान ये लगाया जा रहा है कि आने वाले लंबे समय तक इस देश में ग्रह युद्ध की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में ये मूवी हमें उसी तालिबान की पुरानी कहानी को याद दिलाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि 9/11 हमले के बाद अमेरिका किस तरह अफगानिस्तान में अपनी सैन्य टुकड़ियों को उतारकर तालिबान के प्रमुख अड्डों पर हमला करता है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा आपको इसमें माइकल शैनन और माइकल पेने भी देखने को मिलेंगे। ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर बेस्ड है। 
विज्ञापन

2 of 5
हॉलीवुड की टॉप वॉर बेस्ड मूवी - फोटो : Social media

ब्लैक हॉक डाउन 

साल 2001 में आई इस फिल्म ने खूब लोकप्रियता हासिल की। अगर आप वॉर फिल्मों को देखने के शौकीन हैं, तो इसे भूल कर भी मिस ना करें। फिल्म में दिखाया गया है कि अमेरिकी सेना के टॉप 160 सोल्जर ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से सोमालिया के मोगादिशु शहर में उतरते हैं। उनका मकसद 2 टॉप क्लास के वॉर लॉर्ड को पकड़ना है। मिशन के दौरान स्थिति बिगड़ जाती है और पूरा शहर उन सैनिकों पर हमला बोल देता है। आगे क्या होता है? इसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी। ये फिल्म भी एक वास्तविक घटना पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 5
हॉलीवुड की टॉप वॉर बेस्ड मूवी - फोटो : Social media

सेविंग प्राइवेट रयान

बॉर्डर, एल.ओ.सी कारगिल जैसी फिल्मों को देखकर बड़ी हुई हमारी युवा आबादी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म देखने के बाद आपको युद्ध का वास्तविक मतलब समझ आ जाएगा। इस फिल्म के शुरुआती क्षण आपको असमंजस भरी स्थिति में डाल सकते हैं। इसमें आपको हर एक चीज परफेक्ट देखने को मिलेगी। फिल्म में टॉम हैंक्स और मैट डेमन मुख्य भूमिका में है। इसे स्टीवन स्पीलबर्ग ने निर्देशित किया है। 

4 of 5
हॉलीवुड की टॉप वॉर बेस्ड मूवी - फोटो : Social media

फ्यूरी

ब्रेड पिट की ये शानदार फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध पर केंद्रित है, जब अमेरिकी सेना हिटलर को मारने के लिए जर्मनी में घुसती है। फिल्म निर्देशन और डायरेक्शन हर एक लिहाज से परफेक्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हॉलीवुड की टॉप वॉर बेस्ड मूवी - फोटो : Social media

1917

साल 2020 में अगर पैरासाइट मूवी नहीं आई होती, तो ज्यादा चांस थे कि इसी फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार मिलता। फिल्म प्रथम विश्व युद्ध के दौरान दो सैनिकों की कहानी को दिखाती है, जिन्हें ठीक समय पर 1600 फौज की एक रेजिमेंट को संदेश पहुंचाना है। अगर वो ऐसा नहीं कर पाते तो पूरी फौज दुश्मन के चंगुल में फंस सकती है। फिल्म में दोनों सैनिकों की इसी जर्नी को दिखाया गया है। मूवी में आपको एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस सब कुछ देखने को मिलेगा। इस मूवी की सबसे खास बात ये है कि इसे सिंगल शॉट में शूट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें