हम में से कई लोग हॉरर फिल्म को पसंद करते हैं। इसके पसंद किए जाने के कई कारण भी हैं। हॉरर फिल्मों में जितना थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस देखने को मिलता है, उतना शायद ही किसी और फिल्म में हो। इसी कड़ी में आज हम अब तक की 5 सबसे डरावनी फिल्मों की बात करेंगे, जिन्हें कभी भी अकेले में देखने की गलती नहीं करनी चाहिए।
कॉन्ज्यूरिंग
साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म काफी डरावनी है। रिलीज होने के बाद इस फिल्म को देश दुनिया में खूब पसंद किया गया। फिल्म में दिखाया गया है कि एक फैमिली किसी फार्म हाउस में रहने के लिए जाती है, जहां उनकी मुलाकात एक अनजान शक्ति से होती है। उसके बाद पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स को बुलाया जाता है, जो उस अनजान शक्ति से संपर्क करने की कोशिश करते हैं। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म में आपको हॉरर के साथ साथ सस्पेंस, रोमांच और थ्रिलर सब कुछ देखने को मिलेगा।