फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood richest actors: ये हैं हॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स, कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Sat, 14 Aug 2021 03:02 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड के रिचेस्ट एक्टर - फोटो : Social media
हॉलीवुड की फिल्मों के हम सभी शौकीन हैं। बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी और शानदार वीएफएक्स इफेक्ट्स के चलते उनकी ये फिल्में हम सभी को पसंद आती है। हॉलीवुड की फिल्मों में हमें कई बेहतरीन एक्टर्स देखने को मिलते हैं, जो अपने शानदार अभिनय के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों को जीत लेते हैं। आज कल तो कई बड़े कलाकार खुद प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। इन फिल्मों से उनकी बड़ी मात्रा में कमाई होती है। इसी कड़ी में आज हम हॉलीवुड के 5 सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में जानेंगे।

मेल गिब्सन 

मेल गिब्सन हॉलीवुड के पांचवे सबसे अमीर एक्टर हैं। इस कलाकार की कुल नेटवर्थ 425 मिलियन डॉलर्स है। वे एक फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। मेल गिब्सन इस समय न्यू यॉर्क में रह रहे हैं। उनकी कई शानदारी फिल्में हैं जैसे द पैशन ऑफ द क्राइस्ट, वी आर सोल्जर्स, ब्रेवहार्ट आदि। उन्होंने साल 1995 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड को जीता था।
विज्ञापन

2 of 5
रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : Twitter

रॉबर्ट डी नीरो

रॉबर्ट डी नीरो हॉलीवुड के चौथे सबसे अमीर कलाकार हैं। रॉबर्ट को देश दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने कई पुरानी और आज की फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 500 मिलियन डॉलर्स है।  
विज्ञापन

3 of 5
जॉर्ज क्लूनी - फोटो : Social media

जॉर्ज क्लूनी 

जॉर्ज क्लूनी हॉलीवुड के तीसरे सबसे अमीर कलाकार हैं। वे एक्टर होने के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी हैं। फिल्म जगत में उन्होंने कई अवॉर्ड को अपने नाम किया है। ओसियन्स इलेवन, थ्री किंग्स जैसी कई फिल्मों से उनको खूब कामयाबी मिली। जॉर्ज क्लूनी की कुल नेटवर्थ 500 मिलियन डॉलर्स है।

4 of 5
टॉम क्रूज - फोटो : Social media

टॉम क्रूज

टोम क्रूज हॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। वे एक प्रोड्यूसर होने के साथ साथ बेहतरीन एक्टर भी हैं। मिशन इम्पॉसिबल, एज ऑफ टूमारो, ओब्लिवियन, माइनॉरिटी रिपोर्ट जैसी कई फिल्मों ने उन्हें खूब कामयाबी दिलाई। टॉम क्रूज की कुल नेटवर्थ 570 मिलियन डॉलर्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैमी गर्ट्ज - फोटो : Social media

जैमी गर्ट्ज 

हॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस जेमी गर्ट्ज हैं। वे मशहूर अदाकारा होने के साथ साथ इंटेलीजेंट इन्वेस्टर भी हैं। उन्होंने ट्विस्टर, क्रॉस रोड्स, लेस देन जीरो जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 3 बिलियन डॉलर्स है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें