कैप्टन फिलिप्स
- फोटो : Captain Phillips
कैप्टन फिलिप्स (Captain Phillips)
ब्रिटिश फिल्म निर्देशक, निर्माता, स्क्रीन राइटर और पूर्व पत्रकार रहे पॉल ग्रीनग्रास द्वारा निर्देशित यह फिल्म टॉम हैंक्स (Tom Hanks) अभिनीत एक थ्रिलर-ड्रामा पिक्चर है। ये 8 अप्रैल 2009 से हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैक मर्सक अलबामा (MV Maersk Alabama) जहाज की सच्ची घटना से प्रेरित है। यह फिल्म कैप्टन रिचर्ड फिलिप्स (Captain Richard Phillips) की कहानी बताती है, जिन्हें सोमाली समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था। फिल्म रिचर्ड फिलिप्स द्वारा लिखी गई उन्हीं की किताब पर आधारित है, जिसका नाम ’ए कैपटन्स ड्यूटी’ है। बता दें कि रिचर्ड फिलिप्स अमेरिकी मर्चेंट मैरिनर रहे हैं जो शिप हाईजैक के समय एमवी मर्सक अलबामा के कैप्टन के तौर पर सेवा दे रहे थे। यह बायोपिक 27 सिंतबर 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें दिखाया गया है कि जहाज के कप्तान रिचर्ड फिलिप्स ने अपने दल को बचाने के लिए किस तरह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया था। इस फिल्म को ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।