फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में शूट हुई हैं ये हॉलीवुड फिल्में, एक को तो मिल चुका है ऑस्कर

Thu, 08 Apr 2021 08:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां बॉलीवुड के फिल्ममेकर दुनियाभर में कई आकर्षक स्थानों पर शूटिंग के लिए करोड़ों रूपए खर्च करते हैं। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड के कई फिल्म निर्माताओं का रुझान इन दिनों भारत में शूटिंग की ओर बढ़ा है। फिर चाहे डैनी बॉयल की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' हो या पत्रकार डैनियल पर्ल की मौत पर बनी 'अ माइटी हार्ट'। भारतीय संस्कृति और नियमों में लचीलेपन के चलते कई हॉलीवुड फिल्ममेकर शूटिंग के लिए भारत आते रहे हैं। कई ऐसे भी हॉलीवुड के फिल्ममेकर्स भारतीय संस्कृति को अपनी फिल्मों को दिखाकर अवॉर्ड भी जीत जाते हैं। आज जानते हैं भारत में शूट हुई हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में
विज्ञापन

2 of 9
एक्सट्रैक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्सट्रैक्शन 
हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन (Extraction) के काफी हिस्से की शूटिंग भारत में हुई है। भारत में शूट होने के कारण ये फिल्म काफी समय से चर्ची में बनीं रही। फिल्म में मार्वल स्टूडियों की सुपरहिट फिल्म थॉर के लीड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ मेन लीड में नजर आए। भारतीय बैकग्राउंड पर आधारित फिल्म होने के नाते इसमें कई भारतीय कलाकार भी है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा कमांडो की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन में पंकज त्रिपाठी, रणदीप हुड्डा, प्रियांशु पेनयुली, पियुष खाती, रुद्राक्ष जैस्वाल जैसे तामाम एक्टर नजर आए।
विज्ञापन

3 of 9
लायन - फोटो : सोशल मीडिया
लायन
अभिनेता देव पटेल के अभिनय से सजी फिल्म ‘लायन’ का कुछ हिस्सा भी भारत में शूट किया गया है. फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय चेहरे निकोल किडमैन, रूनी मारा, देव पटेल के साथ भारतीय कलाकार दीप्ति नवल, प्रियंका बोस, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। कोलकाता और ऑस्ट्रेलिया में फिल्माई गई यह फिल्म भारत में 2017 में रिलीज हुई थी। गार्थ डेविस निर्देशित यह फिल्म एक पांच वर्षीय बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है जो कोलकाता की गलियों में गुम हो जाता है और फिर उसे एक ऑस्ट्रेलियाई दंपति गोद ले लेता है, फिर 25 साल बाद वह अपने परिवार की तलाश में निकलता है। 

4 of 9
जीरो डार्क थर्टी - फोटो : सोशल मीडिया
जीरो डार्क थर्टी
यह फिल्म पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के एनकाउंटर पर बनी थी। इसके कुछ हिस्से की शूटिंग चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियारिंग कॉलेज और डीएवी कॉलेज में हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 9
अ माइटी हार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अ माइटी हार्ट
इस फिल्म को निर्देशक माइकल विंटर बॉटम ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि वैसे तो इस फिल्म को पाकिस्तान के कराची में शूट करना था, लेकिन किन्हींकारणों से इस फिल्म को कराची नहीं बल्कि भारत के पूणे शहर में किया गया।
विज्ञापन

6 of 9
स्लमडॉग मिलियनेयर - फोटो : social media
स्लमडॉग मिलियनेयर
स्लमडॉग मिलियनेयर एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत में ही हुई। इस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म को निर्देशक डैनी बॉयल ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भारत की गरीबी को करीब से दिखाया गया था और इसकी शूटिंग जुहू में हुई थी जहां झोपड़ियों में शूट किया गया था। इस फिल्म में बॉलवुड स्टार अनिल कपूर, इरफान खान और फ्रीडा पिंटो जैसे कलाकारों ने मुख्य किरदार के तौर पर काम किया।
विज्ञापन

7 of 9
'मिलियन डॉलर आर्म - फोटो : सोशल मीडिया
मिलियन डॉलर आर्म
फिल्म 'मिलियन डॉलर आर्म' की शूटिंग हुई भारत में हुई थी, इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में हुई थी और इस फिल्म का निर्देशन क्रेग ने किया है। इस फिल्म के संगीत को मशहूर सिंगर ए आर रहमान ने कंपोज किया था।

8 of 9
आउटसोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
आउटसोर्स
जॉन जेफकॉट द्वारा निर्देशित 'आउटसोर्स' कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई के कई हिस्सों में की गई थी।
विज्ञापन

9 of 9
लाइफ ऑफ़ पाई - फोटो : amar ujala mumbai
लाइफ ऑफ़ पाई
हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ़ पाई' की शूटिंग को भारत के कई जगह पर शूट किया गया था। फिल्म को पुडुचेरी और केरल जैसी शानदार स्थानों पर शूट किया गया। बता दें कि ये फिल्म में बॉलीवुड के एक्टर्स तब्बू और इरफान खान ने भी लीड एक्टर के तौर पर काम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें